{"_id":"6b0c93456e368ad84b0484cd","slug":"meeting-for-security-jammu-news-c-10-jam1024-1074282-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा तस्करी के खिलाफ अब साझा रणनीति पर काम करेंगी एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा तस्करी के खिलाफ अब साझा रणनीति पर काम करेंगी एजेंसियां
विज्ञापन
बीतें दिन हुई बैठक में भाग लेने वाले पुलिए, एनसीबी और एएनटीएफ के अधिकारी स्रोत पुलिस
- फोटो : samvad
अलग-अलग एजेंसियों के इनपुट को जोड़कर बनेगा संयुक्त एक्शन प्लान, राष्ट्रीय स्तर तक समन्वय पर जोर
एनसीबी, क्राइम ब्रांच, एएनटीएफ और जिला पुलिस के बीच बढ़ेगा सूचनाओं का आदान-प्रदान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई अब अधिक प्रभावी होगी। इसके लिए विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल होगा। अलग-अलग एजेंसियों के पास उपलब्ध सूचनाओं और खुफिया इनपुट को एक साथ जोड़कर तस्करी के नेटवर्क की पहचान होगी।
इसका उद्देश्य कार्रवाई को किसी एक जिले तक सीमित रखने के बजाय तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचना है। दरअसल नशा तस्करी के मामलों में अलग-अलग एजेंसियां अपने स्तर पर कार्रवाई करती हैं। ऐसे में कई बार एक एजेंसी के पास उपलब्ध जानकारी दूसरी एजेंसी की जांच के लिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए समय पर सूचनाएं साझा करने, खुफिया जानकारी का बेहतर इस्तेमाल करने और उपलब्ध संसाधनों को संयुक्त रूप से उपयोग में लाने पर जोर है। इससे तस्करी मॉड्यूल की पहचान होने पर उससे जुड़ी जानकारियां संबंधित एजेंसियों तक पहुंचने के साथ-साथ कार्रवाई का दायरा भी बढ़ेगा। इस संबंध में दो दिन पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जम्मू जोनल यूनिट की तीसरी यूटी स्तरीय संयुक्त समन्वय समिति की बैठक हुई थी। इसमें इन सभी बिंदुओं पर मंथन किया गया। बताया गया कि नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क को किसी एक जिले या क्षेत्र तक सीमित मानकर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है। ऐसे में जिला पुलिस, एएनटीएफ, क्राइम ब्रांच और एनसीबी के बीच बेहतर तालमेल महत्वपूर्ण है। एजेंसियों के बीच समन्वय से किसी मामले में सामने आने वाली नई कड़ियों पर संबंधित स्तर पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सकती है। बैठक की अध्यक्षता एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल विवेक सिंह ने की। इसमें आईजीपी क्राइम सारा रिजवी, एसएसपी एएनटीएफ आनंद कुमार मिश्रा, एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने जिला, यूटी और राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।