{"_id":"60e0ce8b8ebc3ebf5205eef1","slug":"meeting-development-jammu-news-jammu-city-news-jmu238717553","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसएमई में आने पर कारोबारियों को मिलेगा ऋण लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसएमई में आने पर कारोबारियों को मिलेगा ऋण लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। खुदरा और थोक कारोबार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में शामिल करने पर कारोबारियों को लाभ होगा। इस फैसले पर ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट ने केंद्र सरकार का आभार जताया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस फैसले को कारोबारियों के हित में बताया है। प्राथमिकता वाले क्षेत्र में व्यापारियों को ऋण लाभ मिलेगा। इसके साथ सरकारी विभागों में सेवाएं देने पर 45 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित होगा। फेडरेशन के पदाधिकारियों की शनिवार को हुई बैठक में केंद्र सरकार की नई व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि केंद्र के संशोधित फैसले से खुदरा और थोक व्यापारियों को अब आरबीआई के दिशानिर्देश के तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्र में 1.5 फीसदी कम ब्याज पर ऋण मिलेगा। सरकारी विभाग 45 दिन के भीतर अपने बिल का भुगतान करेंगे और किसी भी निविदा के लिए बकाया राशि जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे जम्मू-कश्मीर के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। कोविड और दूसरी परिस्थितियों से खासतौर पर थोक कारोबार अधिक प्रभावित होता रहा है। थोक और खुदरा वर्ग को, 2017 में सूक्ष्म और लघु उद्यम क्षेत्र की गतिविधियों से हटा दिया गया था। लेकिन नई व्यवस्था में खुदरा और थोक व्यापारी अब उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। बैठक में मुनीश महाजन, अभिमन्यु गुप्ता, शाम लाल लंगर, विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता, शाम लाल गुप्ता, धीरज गुप्ता भी मौजूद रहे।