{"_id":"6047df678ebc3e8d1d4f2b66","slug":"meeting-demand-jammu-news-jammu-city-news-jmu2309397127","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों को मुहैया करवाई जाए बिजली-पानी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों को मुहैया करवाई जाए बिजली-पानी की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर से उद्योग भवन में मुलाकात की और उन्हें समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज सांबा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने पानी और बिजली की उपलब्धता मसले को रखा। सुविधा मुहैया करवाने में आ रही समस्याओं का निदान करने को कहा गया।
उन्होंने खनन और प्रदूषण संबंधित मसलों को भी हल करने को कहा। उन्होंने विनिर्माण इकाइयों को ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैस पाइपलाइन परियोजना के निर्माण में तेजी लाने को कहा। डिग्याना इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष जतिंद्र औल ने औद्योगिक संपदाओं के उन्नयन के लिए पट्टे पर दी गई जमीनों पर मुफ्त अधिकार देने की मांग की।
कठुआ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत बाबा ने प्रदूषण और खनन के लिए मंजूरी मिलने से जुड़े मुद्दों को हरी झंडी देने को कहा। हीरानगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सरकारी विभागों को आपूर्ति के लिए भुगतान का मुद्दा उठाया। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड टिनी इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को बिना किसी देरी के सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मंजूरी देने और ऋण देने के लिए की मांग की। प्रधान सचिव ने प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों की सुनवाई के बाद आश्वासन दिया कि मसलों को हल करवाया जाएगा।