{"_id":"574748fe4f1c1b7562691ea5","slug":"meeting-between-mehbooba-and-ram-madhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम माधव ने भाजपा-पीडीपी गठबंधन की मजबूती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम माधव ने भाजपा-पीडीपी गठबंधन की मजबूती पर दिया जोर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 27 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
राम माधव और महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट सत्र की गहमागहमी के बीच सदन के भीतर और बाहर के संवेदनशील माहौल की टोह लेने पहुंचे भाजपा प्रवक्ता राम माधव ने वीरवार को पहले पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और उसके बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में प्रवास के दौरान राम माधव ने भाजपा-पीडीपी के गठबंधन की मजबूती पर जोर दिया। सूत्रों ने बताया भाजपा प्रवक्ता ने महबूबा से गठबंधन की भावी चुनौतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही भरोसा दिलाया कि केंद्र गठबंधन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
एजेंडा आफ एलायंस को लेकर चूंकि दोनों घटक जवाबदेह हैं, लिहाजा सरकार को केंद्र का पूरा समर्थन प्राप्त है। समझा जा रहा है महबूबा से राम माधव की मुलाकात में बजट सत्र पूर्व से घाटी में बने माहौल के परिप्रेक्ष्य पर मंत्रणा हुई है।
विज्ञापन
घाटी में अलगाववादियों द्वारा बंद के आह्वान से लेकर माहौल बिगड़ने की भावी आशंकाओं पर दोनों दलों के नेताओं ने गंभीर चर्चा की है। उधर महबूबा मुफ्ती के साथ मुलाकात से पूर्व भाजपा प्रवक्ता राम माधव ने भाजपा नेताओं के साथ लंबी बैठक की।
बजट सत्र के दौरान पार्टी के विधायी दल की तैयारी के साथ उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए कालोनी मामले से लेकर नीट सहित अन्य मामलों को लेकर लंबी चर्चा की। सूत्रों ने बताया राम माधव ने भाजपा नेताओं को गठबंधन की मजबूती के कार्य करने को कहा है।