{"_id":"62b35c549796517fc5367b67","slug":"meeting-akhnoor-news-jmu2624718110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से नुकसान की रोकथाम पर किया विचार विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से नुकसान की रोकथाम पर किया विचार विमर्श
विज्ञापन
अखनूर में बैठक करते एसडीएम अखिल सगौत्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। एसडीएम अखिल सगौत्रा ने सब डिवीजन अखनूर और खौड़ के क्षेत्रीय अधिकारियों की बुधवार को बैठक की अध्यक्षता की। इसमें चिनाब दरिया में जलस्तर और बरसात में क्षेत्र में नाले खड्ड के उफान पर विचार विमर्श करके कई दिशा-निर्देश जारी किए।
क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जो हर साल चिनाब नदी के किनारे और विभिन्न नालों के किनारे बसे गांवों में होती है। जो बारिश के मौसम में बहते हैं। इस पर नुकसान की रोकथाम पर विचार विमर्श किया। एसडीएम ने कार्यकारी अभियंता, बाढ़ नियंत्रण विभाग अखनूर को प्रभावी बाढ़ शमन योजना तैयार करने और बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। राजस्व, पुलिस, पीएचई, पशुपालन, चिकित्सा, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी और सीएपीडी के अधिकारियों को चिनाब दरिया से सटे गांवों में जैसे बाढ़ प्रभावित गांवों से लोगों को बाहर निकालने के लिए एक प्रभावी और विस्तृत आकस्मिक योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया था।
राजस्व विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को फ्लैश फ्लड के दौरान प्रभावी आपातकालीन प्रबंधन के लिए त्वरित सूचना और समय पर कार्रवाई के लिए ग्राम स्तरीय समितियों का गठन करने के लिए भी निर्देशित किया गया था। सभी विभाग एक साथ कार्य करें। जल शक्ति विभाग, पीडीडी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को उनके द्वारा जनता को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की त्वरित बहाली के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका समिति, अखनूर और ज्यौड़ियां को बारिश के मौसम की शुरुआत से पहले अच्छी तरह से नालियों की सफाई के लिए कहा गया। बैठक में एसडीएम अनिल ठाकुर, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, एईई अंग्रेज सिंह, एसडीपीओ वरुण जंडियाल, पीडीडी एईई शंकरा सिंह, अभियंता बाढ़ नियंत्रण विभाग अजय गुप्ता, ईओ एमसी रजत अबरोल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।