{"_id":"62a787237d3d655d7050ab96","slug":"meeting-akhnoor-news-jmu2618567171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में भाईचारा खराब करने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में भाईचारा खराब करने की निंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव मगोवाली में सभी बिरादरी के लोगों की सोमवार को बैठक हुई। इसमें गांव के आपसी भाईचारे को खराब करने हेतु कुछ लोगों के बयानों की निंदा की गई।
बैठक में पूर्व सरपंच जसबीर सिंह लकी, रशपाल चौधरी, चैन चौधरी सहित सभी बिरादरी के लोग उपस्थित रहे। जसवीर सिंह लक्की ने कहा कि मीडिया में गांव में रहने वाले कुछ लोगों ने बयान दिए हैं कि दो बिरादरी के लोगों के बीच हालात ठीक नहीं हैं। उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। गांव में सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिसके बारे में सभी गांव के लोगों ने प्रशासन को अवगत करा दिया है, लेकिन गांव के कुछ शरारती तत्व इसे जातिवाद का रंग देकर हालात खराब कर रहे हैं। इसके चलते सभी बिरादरी के लोगों ने बैठक की है, और प्रशासन तक बात रखी गई कि गांव के सभी लोग एकजुट हैं। प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे जो आपसी भाईचारा खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मुलाकात करेगा और अपनी बात उनके समक्ष रखेगा। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें, अपने बच्चों को समझा कर रखें ताकि गांव में बेहतर मिसाल बने।