{"_id":"6148ebb48ebc3e916c2093ae","slug":"meeting-akhnoor-news-jmu244079266","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त केंद्रीय सेंट्रल आर्म्ड पुलिस बल की खौड़ में बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त केंद्रीय सेंट्रल आर्म्ड पुलिस बल की खौड़ में बैठक
विज्ञापन
रिटायर्ड सेन्ट्रल आमर्ड पुलिस फोर्सस की खौड में बैठक
ज्यौड़ियां। सेवानिवृत्त केंद्रीय सेंट्रल आर्म्ड पुलिस बल वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक सोमवार को खौड़ में हुई। इसकी अध्यक्षता तहसील प्रधान सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर गणेश दास ने की। इस मौके पर प्रदेश प्रधान राम लाल डोगरा ने कहा कि हम पैरामिलिट्री सैनिकों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार करती आई है। हमारी मांगों की तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कई साल से हम लोग मांगों को पूरा कराने के लिए जगह-जगह बैठकें कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। सरकार हमारी मांगों को नजर अंदाज कर रही है। सरकार हमारी मांगो को जल्द पूर्ण करते हुए आर्म्ड फोर्स व पैरा मिलिट्री फोर्स में वेतन व पेंशन के अंतर को दूर करे, पैरामिलिट्री फोर्सेस को सीसीएस रूल से दूर किया जाए, जैसे सेना में एमएसपी दी जाती है पैरा मिलिट्री फोर्सेस को भी दी जाए। वन रैंक वन पेंशन दी जाए, सीपीसी कैं टीन में जीएसटी की शत प्रतिशत छूट दी जाए, पैरा मिलिट्री फोर्सेस के लिए पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड की स्थापना जिल स्तर पर की जाए और अलग से केंद्रीय विद्यालय की व्यवस्था की जाए। बैठक में रिटायर्ड जोनल प्रधान सुरजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद
सेवानिवृत्त पुलिस वेलफेयर फोरम ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
विजयपुर। क स्बे में आल जम्मू-कश्मीर सेवानिवृत्त पुलिस वेलफेयर फोरम ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन प्रदेश प्रधान अजित सिंह के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों से भेदभाव कर रही है। हमें अपना अधिकार नहीं दिया जा रहा है। जितनी भी सरकार आईं, उन्होंने हमारी तरफ ध्यान नहीं दिया।
उपप्रधान ने कहा कि पुलिस विभाग में जितने भी सेवानिवृत्त हुए उनको बहुत कम पेंशन दी जाती है। जो हम किसी को बता भी नहीं सकते हैं। हमें चपरासी से भी कम पेंशन दी जाती है। हमारी पे अनोमली 1996 ओर 5 पे कमीशन लागू करने पेंशन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमें उमीद है कि उपरज्यपाल आल जम्मू-कश्मीर रिटायर्ड पेंशनर वेलफे यर फोरम का मसला हल करेंगे। प्रदर्शन में रघुवीर सिंह, करनैल सिंह, जगदीश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद