{"_id":"68f931098911e9323e036e6a","slug":"meeran-sahib-news-water-demand-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103024-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पानी की निकासी न होने ग्रामीणों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पानी की निकासी न होने ग्रामीणों को दिक्कत
Thu, 23 Oct 2025 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
मीरा साहिब गांव टिंडे कलां में पानी की निकासी न होने पर गली में खडे पानी से दिक्कतस्रोत
मीरां साहिब। गांव टिंडे कलां में पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने पर लोगो को आवाजाही के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मीरां साहिब ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को गांव में बंद पड़ी नालियों को साफ करवाने की मांग करने पर कोई समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों ने गांव में कई स्थानों पर पानी भरा होने पर दिक्कत आने पर समाधान करने की मांग की है।
पंचायतें भंग होने पर सरपंच व पंच भी इसका समाधान नहीं कर रहे। ऐसे में पंचायत के ग्राम सेवक को अवगत करवाए जाने पर समाधान नहीं किया जा रहा।
विश्व कुमार, स्थानीय निवासी
गांव में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कूडा उठाने के लिए ऑटो तो लगाया गया है पर गांव में लेनड्रेन व्यवस्था बदहाल होने पर अनदेखी की जा रही है।
- रमेश लाल, स्थानीय निवासी
एसडीएम आरएस पुरा को लिखित में दिया जाएगा। स्थानीय विधायक को चाहिए कि वह गांव का दौरा कर समस्या का समाधान करें।
ओम प्रकाश, स्थानीय निवासी