{"_id":"69f05c9248c5e51f240a9a77","slug":"meditation-session-organized-by-mission-shakti-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: मिशन शक्ति का पहल, छात्रों के लिए आयोजित हुआ ध्यान सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: मिशन शक्ति का पहल, छात्रों के लिए आयोजित हुआ ध्यान सत्र
Tue, 28 Apr 2026 12:37 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:37 PM IST
सार
मिशन शक्ति जिला हब द्वारा रंजीत कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जम्मू में छात्रों के लिए ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन
मिशन शक्ति
- फोटो : संवाद
विस्तार
महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत मिशन शक्ति जिला हब, समाज कल्याण विभाग जम्मू-कश्मीर द्वारा रंजीत कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हिमायत मिशन के तहत प्रशिक्षण ले रहे छात्रों के लिए ध्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाना और तनाव प्रबंधन के उपायों से अवगत कराना था। आयुष विभाग की डॉ. मनीषा गुप्ता ने ध्यान की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ती है, मन शांत रहता है और स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने छात्रों को आसान और उपयोगी ध्यान विधियों का अभ्यास भी करवाया, जिससे तनाव कम करने और मन को शांति देने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ध्यान बहुत जरूरी हो गया है। जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति शगुन मंचंदा ने कहा कि ध्यान मानसिक तनाव को दूर करने और जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन