{"_id":"f462a01281c39c4069725bf9771fe3a8","slug":"medical-staff-sent-to-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों के लिए घाटी भेजा गया चिकित्सा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों के लिए घाटी भेजा गया चिकित्सा दल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Sep 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में बाढ़ के बाद बीमारियां पनपने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने सक्रियता बढ़ा दी है। कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के लिए स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू से डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ दवाइयों की खेप भेजी गई है। जम्मू संभाग के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए भी सर्विलांस और मोबाइल टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार घाटी में भेजा गया चिकित्सा स्टाफ आपरेशन थियेटर में काम करने के लिए भी प्रशिक्षित है। इसमें चार टीमें काम करेंगी। निदेशालय से दवाइयों के साथ थियेटर का सामान भी भेजा जा रहा है। घाटी में चार डाक्टरों के साथ आठ पैरामेडिकल स्टाफ को भेजा गया है।
विज्ञापन
इसमें एक टीम में एक डाक्टर के साथ दो पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। किसी आपदा के बाद हालात को देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू से पहली बार इस तरह स्टाफ कश्मीर के लिए भेजा गया है, हालांकि अमरनाथ यात्रा के दौरान डाक्टरों की तैनाती की जाती रही है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के जिला सांबा और जम्मू में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दो-दो मोबाइल टीमें काम कर रही हैं। इन टीमों का काम लोगों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बचाव के बारे में जागरूक करने के साथ उन तक उचित चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। बाढ़ के बाद अधिकांश क्षेत्रों में दूषित पानी से बचाव के लिए क्लोरीन टैबलेट वितरित की जा रही हैं।
परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. बलदेव राज शर्मा के अनुसार घाटी के सभी प्रभावित क्षेत्रों में वैक्सीन की प्रक्रिया शुरू की गई है। बाढ़ के कारण वैक्सीन की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसके लिए केंद्र से वैक्सीन की भारी खेप भेजी गई है। इसके अलावा बाढ़ पीडि़तों तक अन्य चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।