फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Medical problem

Jammu News: उपकेंद्र ने 40 साल में बदले सात पते, आज भी अस्थायी होकर दे रहा सेवाएं

विज्ञापन
Medical problem
कटवालता पंचायत के गांव मंडल में किराये के एक कमरे चल रहा उपकेंद्र
विज्ञापन

पुरमंडल ब्लॉक के कई उपकेंद्रों का यही हाल, लोगों को नहीं मिल रहीं सभी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसीपुरमंडल। पुरमंडल ब्लॉक में किराये के कमरों में चलने वाले उपकेंद्रों के स्थान पर सरकारी भवन बनाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। उनका कहना है कि देओन पंचायत के गांव पंचोली, पुरमंडल के गांव संगड और कटवालता के गांव मंडल में स्वास्थ्य विभाग ने सालों से उपकेंद्र खोल रखे हैं। लेकिन, किराये के एक कमरे से चलने वाले इन केंद्रों से लोगों को सरकार की सारी सुविधाएं नहीं मिलतीं। कटवालता की डिस्पेंसरी तो 40 साल में सात स्थान भी बदल चुकी है।
सरकार उपकेंद्रों को अपग्रेड कर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इनमें काम करने वाले चिकित्सा कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। लेकिन, पुरमंडल के उपकेंद्र दशकों से किराए के कमरों में चल रहे हैं। यहां मरीजों के लिए पानी और शौच की सुविधा नहीं है। उपकेंद्र में मौजूद चार चिकित्सा कर्मी भी ठीक से नहीं बैठ पाते। उधर, मकान मालिक भी परेशान हैं। उनका कहना है कि उन्हें सालों से किराया नहीं मिला। लोगों के अनुसार योजना को लागू करने से पहले सरकारी भवन का निर्माण करना चाहिए, ताकि उपकेंद्रों में लोगों के लिए सुविधा हो सके।
विज्ञापन

सरपंच सपना सपोलिया, सरपंच जोगिंदर शर्मा, गोपाल शर्मा, स्थानी तारा चंद, दलीप सिंह, आदि का कहना है कि 40 सालों से किराये के मकान में चलने वाली कटवालता पंचायत के मंडल गांव की खुली डिस्पेंसरी को आज तक सरकारी भवन नसीब नहीं हो पाया है। इसके कारण करीब दो साल पहले उपकेंद्र को गांव में ही सातवें स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। सरकार के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों के स्वस्थ ढांचे में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन सुविधाओं के बाद भी किराये के कमरों में चलने वाली इस डिस्पेंसरी का लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुरमंडल ब्लॉक में किराये के कमरों में चलने वाले सभी उपकेंद्रों को कम से कम दो कमरों या सरकारी भवन में स्थानांतरित करने की दिशा में विभाग प्रयासरत है। हर वर्ष जिले में बजट के अनुसार नए भवन भी बनाए जा रहे हैं। जब तक सरकारी भवन नहीं बनते, हमारी कोशिश है कि सभी उपकेंद्रों को दो कमरों में स्थानांतरित किया जाए।
- डॉ. विधि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सांबा
----
हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि इन उपकेंद्रों के लिए जल्द सरकारी भवन बनें।
- देव राज, बीएमओ, पुरमंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed