{"_id":"5e102f4f8ebc3e8817373106","slug":"mayor-said-amar-ujala-is-most-trusted-newspaper-of-jammu-celebration-offer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलिब्रेशन ऑफर में शामलाल को मिली बाइक, मेयर बोले- जम्मू-कश्मीर का सबसे भरोसेमंद अखबार अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलिब्रेशन ऑफर में शामलाल को मिली बाइक, मेयर बोले- जम्मू-कश्मीर का सबसे भरोसेमंद अखबार अमर उजाला
Sat, 04 Jan 2020 11:53 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
प्रथम पुरस्कार विजेता को बाइक की चाबी सौंपते मेयर चंद्र मोहन गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला सेलिब्रेशन ऑफर में मुट्ठी के लक्ष्मी नगर निवासी शामलाल शर्मा ने प्रथम पुरस्कार पाकर मोटर बाइक जीती है। मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने शुक्रवार को उन्हें बाइक की चाबी सौंपी। चाबी पाते ही शामलाल और उनका परिवार खुशी से चहक उठा। इस दौरान मेयर ने कहा कि अमर उजाला का सामाजिक सरोकारों से हमेशा नाता रहा है। वह न केवल आम लोगों की आवाज उठाता है बल्कि सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में भी अग्रणी भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
इनाम पाकर शामलाल शर्मा ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वह और उनका परिवार पिछले 14-15 वर्षों से अमर उजाला पढ़ रहा है। यह प्रदेश का सबसे बेहतरीन और विश्वसनीय अखबार है, जिसमें धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक समेत हर क्षेत्र और विषय से जुड़ी खबरें पढ़ने को मिलती है।
विज्ञापन
शामलाल की पत्नी स्मिता शर्मा ने कहा कि वह अमर उजाला की रूपायन मैगजीन की बड़ी प्रशंसक हैं। महिलाओं से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी इसमें उपलब्ध रहती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए मैगजीन करियर भी बहुत अच्छी है। इस दौरान शामलाल के साथ उनका बेटा रक्षित शर्मा, उनके दामाद नीरज शर्मा और संदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि इस सेलिब्रेशन ऑफर में हिस्सा लेने के लिए अमर उजाला में छपने वाले 120 कूपन में से 75 कूपन काटकर एक फार्मेट पर लगाकर अमर उजाला को भेजना था। जिसके बाद उक्त लोगों को लकी ड्रा में शामिल होने का मौका दिया गया। इसके जरिए पाठकों ने ढेरों इनाम जीते।