फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mayank Beat the Anirudham in Badminton

Jammu News: मयंक कक्कड़ ने एकल मुकाबले में अनिरुद्धम को 21-8 और 21-15 से हराया

विज्ञापन
Mayank Beat the Anirudham in Badminton
(फोटो)
विज्ञापन

- तीन दिवसीय पंडित डीडी मगोत्रा मेमोरियल सब जूनियर जम्मू ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट एमए स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। तीन दिवसीय पंडित डीडी मगोत्रा मेमोरियल सब जूनियर जम्मू ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट शनिवार को बैडमिंटन हॉल एमए स्टेडियम में शुरू हुआ। पहले दिन लड़कों और लड़कियों के अंडर-11, अंडर-13 आयुवर्ग और लड़कों के अंडर-15 के एकल मुकाबले खेले गए। लड़कों के अंडर-15 आयुवर्ग में मयंक कक्कड़ ने एकल मुकाबले में अनिरुद्धम को 21-8 और 21-15 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
वहीं, दूसरे एकल मुकाबले में विनायक ने वैभव को 21-14, 21-19 के लगातार दो सेटों में पराजित किया। लड़कों के अंडर-11 आयुवर्ग में सार्थिक ने कविश को 21-7, 21-3 से, सात्विक ने वर्धन शर्मा को 21-17, 21-13 से और स्पर्श सिंह ने श्रेयस को 21-17, 24-22 से हराया, जबकि लड़कियों में ग्रिस्धा गोस्वामी ने श्रण्या को 21-16, 17-21, 21-16 से, गजल कौर वजीर ने मायरा महाजन को 21-9, 21-8 से और तेजस्वनी ने कायरा गुप्ता को 21-2, 21-2 से हराया। वहीं, रुहानी गुप्ता को कीरत चौधरी से 12-21, 13-21 से और किआना गुप्ता को गीत कौर वजीर के हाथों 7-21, 6-21 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-13 आयुवर्ग में सुरज ने हार्दिक राजदान को 21-17, 21-11 से, उत्कर्ष भाउ ने विवान गुप्ता को 21-3, 21-2 से और जसगुर सिंह ने हरतेज सिंह को 21-13, 21-14 से हराया। वहीं, लड़कियों में भाव्या ने मान्या विक्रम को 21-14, 21-8 से हराया, जबकि वानुका चौधरी को सान्वी से 8-21, 9-21 से, हरिओंशी को अक्षिनी मन्हास से 4-21, 2-21 से और भूमि को आर्या गुप्ता के हाथों 9-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर देवेंद्र शर्मा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया
इससे पहले जेएंडके बैडमिंटन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और महासचिव प्रोफेसर देवेंद्र शर्मा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू सिटी एंड डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ जेएंडके के तत्वावधान में स्टार्स बैडमिंटन क्लब जम्मू की ओर से किया जा रहा है। टूर्नामेंट में 100 से अधिक खिलाड़ी (लड़के और लड़कियां) एकल और युगल में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 श्रेणियों में भाग ले रहे हैं।


टूर्नामेंट का समापन कल शाम को होगा
मैच चीफ रेफरी राहुल शर्मा की देखरेख में खेले गए। सुखदेव सिंह प्रभारी पुलिस लाइन हॉल और तौसीफ अहमद, दिवम गुप्ता (बैडमिंटन कोच) और भारत भूषण ने उनकी सहायता की। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट का समापन छह मई की शाम को होगा। मौके पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ओडी शर्मा, उपाध्यक्ष डीवी शर्मा, महासचिव बलबीर जम्वाल, कोषाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, सोम राज गुप्ता, पवनजीत सिंह, सुभाष शर्मा, रवि शर्मा और विजय दीवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed