फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   may day per sandesh

मई दिवस पर मजदूरों को संगठित होने का दिया संदेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
may day per sandesh
आरएस पुरा। मई दिवस पर मजदूरों को संगठित होने का दिया संदेश संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा माकपा नेता किशोर कुमार ने मजदूर वर्ग को संदेश देते हुए देते हुए कहा कि उन्हें संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए l उन्होंने कहा कि मई दिवस यानी मजदूर दिवस की शुरुआत एक मई 1886 को अमेरिका से मानी जाती है। श्रमिकों को सुविधा एवं सहूलियत को लेकर शुरू हुए मजदूर दिवस की परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने वाले बुजुर्गों के लिए कोई मायने नहीं रखती है। उनका लक्ष्य दिनभर की जाने वाली मेहनत के एवज में मिले श्रमांश से परिवार को पालना पोसना होता है। गांवों से लेकर शहर तक श्रमिक काम की तलाश में सुबह-सुबह अड्डों पर पहुंच जाते हैं। वहीं रोजगार की गारंटी देने वाली मनरेगा में पंजीकृत श्रमिकों में बुजुर्ग श्रेणी में दर्ज श्रमिकों की ओर से वित्तीय वर्ष 2018-19 में 10 हजार 378 दिन काम मिला, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 736 दिन काम किया है। उन्होंने कहा कि अधिकतर मजदूरी करने वाले लोग पढ़े-लिखे नहीं सरकार द्वारा ऑनलाइन के चलते उन्हें पंजीकृत करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है l सरकार को चाहिए कि कम से कम पंजीकृत मजदूरों को राहत देने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए ताकि मजदूर वर्ग के लोग अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें l उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना वायरस की महामारी के चलते सबसे अधिकतर मजदूर वर्ग के लोगों को सामना करना पड़ रहा है l हालांकि सरकार द्वारा मजदूर वर्ग के लोगों को निशुल्क राशन मुहैया करवाया जा रहा है लेकिन उनकी अन्य जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed