{"_id":"58a5b4fd4f1c1bbc5cd8411b","slug":"may-be-heavy-rains-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में अगले पांच दिन में सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में अगले पांच दिन में सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी के आसार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 16 Feb 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में अगले पांच दिनों तक सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो 18, 19 और बीस फरवरी को भारी बारिश होगी। कश्मीर के गुलमर्ग में गत रात डेढ़ इंच तक हिमपात होने से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है।
आने वाले दिनों में यहां भारी बर्फबारी के आसार हैं। मौसम बिगड़ने से जम्मू श्रीनगर हाइँवे पर यातायात एक बार फिर प्रभावित हो सकता है। वीरवार को भी जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा ही वाहनों को जाने की अनुमति दी गई।
जम्मू में वीरवार को दिन भर कभी धूप और कभी बादलों का सिलसिला चलता रहा। अगले 24 घंटों में कश्मीर घाटी के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि जम्मू में भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
कारगिल न्यूनतम तापमान माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ रियासत का सबसे ठंडा इलाका रहा। इसके बाद लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
जम्मू में हालांकि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। अगले 24 घंटों में लेह में बर्फबारी, श्रीनगर में बारिश या बर्फबारी और जम्मू में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग की ओर से की गई है।