फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   matter of land acquisition became pending in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में एम्स के लिए भूमि अधिग्रहण का मसला लटका

Thu, 16 Feb 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 16 Feb 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
matter of land acquisition became pending in jammu and kashmir
narendra modi - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के विजयपुर में प्रस्तावित जम्मू संभाग के एम्स के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला फिलहाल लटका पड़ा है। बताते हैं कि जिस जगह एम्स प्रस्तावित है, वहां कुछ निजी भूमि है जिसको लेकर अधिग्रहण का काम रुका हुआ है।

विज्ञापन


रियासत के स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत का कहना है कि भूमि अधिग्रहण की दिशा में प्रयास चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही यह मसला हल हो जाएगा। इसके लिए संबंधित जिला प्रशासन से नियमित तौर पर प्रगति की जानकारी ली जा रही है।   
विज्ञापन


रियासत में दो एम्स की स्थापना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। प्रत्येक पर 2000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कश्मीर में अवंतीपोरा और जम्मू में विजयपुर के पास जमीन चिह्नित है। अवंतीपोरा की जमीन को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को स्थानांतरित करने के लिए राज्य कैबिनेट की पिछले दिनों हुई बैठक में मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन

matter of land acquisition became pending in jammu and kashmir
राज्य की सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO

24 करोड़ रुपये पुलवामा के भूमि अधिग्रहण कलेक्टर के नाम जारी किया गया है, ताकि निजी भूमि और सड़क के चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहीत की जा सके। सांबा में भी भूमि अधिग्रहण के लिए आठ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जो एम्स की स्थापना से जुड़े हर मसले का समाधान करेगी। 

विजयपुर में जिस जगह एम्स प्रस्तावित है, वहां कुछ रिफ्यूजियों की जमीन भी है। उन्हें शिफ्ट करने को लेकर भी कवायद चल रही है। सूत्रों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन फिलहाल यह अंतिम रूप नहीं ले पाया है।

विधानसभा में नेकां विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने एम्स का मसला उठाते हुए कहा था कि जिस जगह एम्स बनना है, सीपीडब्ल्यूडी ने उस जमीन को खारिज कर दिया है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। सीपीडब्ल्यूडी की टीम ने ही जमीन को अंतिम रूप दिया है।

नए मेडिकल कालेज के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी

matter of land acquisition became pending in jammu and kashmir
राज्य की सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

सरकार का पूरा ध्यान जम्मू और कश्मीर में एम्स की स्थापना को लेकर है। प्रधानमंत्री पैकेज के तहत स्वीकृत धनराशि से इसका काम पूरा किया जाएगा, ताकि यहां के लोगों को चंडीगढ़ या दिल्ली न जाना पड़े। सरकार ने रियासत में स्वास्थ्य सुविधा के लिए काफी प्रयास किया है।

डोडा में नए मेडिकल कालेज के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी मिल गई है और इससे संबंधित फाइल केंद्र को भेज दी गई है। कठुआ में भी नए मेडिकल कालेज का मामला काफी दिनों से लटका पड़ा था। इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे जुड़ी फाइल जल्द ही केंद्र को भेज दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed