Exam Tips: परीक्षाओं में गणित को गंभीरता से लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी परीक्षाओं में गणित विषय अहम जगह रखता है। इस विषय को अपनाकर विद्यार्थी बेहतर कैरियर का चयन कर सकते हैं। शिक्षकों की मानें तो परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को गणित विषय को गंभीरता से लेना चाहिए। इसमें प्रश्न-उत्तरों के साथ बेसिक को समझने में खास ध्यान दें।
बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आने के साथ परीक्षार्थियों में बेचैनी भी बढ़ गई है। रणवीर हायर सेकेंडरी स्कूल जम्मू में गणित विषय के लेक्चरार नरेश जैन का कहना है कि गणित विषय की खास महत्वता रहती है। लिहाजा बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को एनसीआरटी की टैक्सट किताबों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
बच्चों को चाहिए कि वह सुबह फ्रेश दिमाग में गणित की तैयारी करें। इसमें उन चीजों को शामिल किया जाए, जिन्हें समझने या करने में मुश्किल आ रही है।
कैसे करें गणित की पढ़ाई
आज के दौर में प्रतिस्पर्धा के चलते अधिक अंक पाने के लिए विद्यार्थी बेसिक को छोड़कर प्रश्न-उत्तर पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, लेकिन थ्योरी में कमजोर तैयारी करके ऐसे विद्यार्थी पूरी तरह से आगे बढ़ नहीं पाते हैं।
थ्योरी के साथ डेफिनेशन के बेसिक को समझें। जिन विद्यार्थियों ने पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है, वह कम से कम दिन में गणित की रिवीजन में डेढ़ से दो घंटे दें।
पढ़ाई के टिप्स
1. प्नानिंग करके रिवीजन प्रक्रिया को शुरू करें
2. मनोरंजन को कम करके परीक्षा की तैयारी करें
3. लगातार पढ़ाई न करें और बीच में ब्रेक दें
4. मुश्किल चीजों को सुबह फ्रेश दिमाग से पढ़ें