फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   matador campaign

Jammu News: जहां मिली सवारी, वहीं बिना स्टॉपेज के ब्रेक मारी, डीसी के आदेश को दरकिनार कर बीसी रोड पर मेटाडोर का जमावड़ा

विज्ञापन
matador campaign
जम्मू। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से फरवरी में जारी निर्देश का असर अब धरातल पर नजर नहीं आ रहा। बीसी रोड पर फिर बसों और मेटाडोर चालकों की मनमानी शुरू हो गई है। चालक निर्धारित स्टॉपेज के बजाय जहां सवारी दिखती है, वहीं वाहन रोककर यात्रियों को चढ़ाने और उतारने में जुटे जाते हैं जिससे ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

बीसी रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर कई बसें और मेटाडोर सड़क किनारे कतार में खड़े होकर सवारियों का इंतजार करते देखी जा सकती हैं। कई बार चालक अचानक ब्रेक लगाकर वाहन रोक देते हैं जिससे पीछे चल रहे वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती है और जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसी लापरवाही न केवल यातायात को बाधित कर रही है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रही है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले उपायुक्त ने बीसी रोड से सार्वजनिक परिवहन वाहनों के संचालन को व्यवस्थित करने और निर्धारित स्टॉपेज के अलावा अन्य स्थानों पर सवारी उठाने-उतारने पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। शुरुआती दिनों में कार्रवाई का असर दिखाई दिया लेकिन अब हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौटते नजर आ रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की निगरानी कमजोर पड़ते ही बस और मेटाडोर चालक मनमानी पर उतर आए हैं। लोगों ने मांग की है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि बीसी रोड पर यातायात व्यवस्था सुधर सके और आम लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed