फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mata vaishno devi katra security increased this navratri, more cctv and security forces deployed

माता वैष्णो देवी के दरबार में इस नवरात्रि तीसरी आंख रखेगी नजर, सुरक्षा को लेकर किए गए यह इंतजाम

Sun, 22 Sep 2019 07:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 22 Sep 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
mata vaishno devi katra security increased this navratri, more cctv and security forces deployed
माता वैष्णो देवी दरबार - फोटो : फाइल, अमर उजाला
कटड़ा में शुरू होने जा रहे नवरात्र महोत्सव के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पूरी धर्मनगरी तीसरी आंख की जद्द में रहेगी। इसके लिए कटड़ा टाउन में सीसीटीवी लगाए गए हैं। 25 से अधिक लोकेशन पर लगे सीसीटीवी के लिए बाकायदा एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। भवन जाने वाला हर एक यात्री इस कंट्रोल रूम में कैद रहेगा। पुराने रूट के अलावा तए रूट ताराकोट में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। 
विज्ञापन


यदि कोई भी संदिग्ध दिखेगा तो उसकी तुरंत सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दी जाएगी। कटड़ा से भवन तक सीसीटीवी लगाने की योजना है। कटड़ा पूरी तरह से नवरात्र के पहले सीसीटीवी से कवर हो जाएगा, जबकि भवन तक लगने वाले सीसीटीवी का काम भी 80 फीसदी तक हो जाएगा। इसके अलावा कटड़ा में 400 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। यह सब अर्धसैनिक बल हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए पांच जोन बनाए गए हैं। इनमें हर एक जोन में 10 से 12 सेक्टर है, यहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 29 सितंबर से 10 अक्तूबर तक चलने वाले कटड़ा फेस्टिवल की सुरक्षा में पूरी जान फूंक दी गई है। सीसीटीवी के अलावा कटड़ा की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी होगी। जानकारी के अनुसार नवरात्र महोत्सव में हर दिन 40 हजार के करीब यात्रियों के आने की उम्मीद है। सोमवार को कटड़ा में सुरक्षा को लेकर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस नवरात्री कराएं 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी


सुरक्षा का हर पुख्ता बंदोबस्त होगा
"महोत्सव के दौरान बहुत सारे इवेंट हैं। हर एक आयोजन स्थल पर सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती रहेगी। पूरा टाउन पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में 16 लोकेशन की मानिटरिंग सीधा पुलिस अपने पास कर रही है। बाकी की श्राइन बोर्ड की मदद से की जा रही है। 25 से अधिक लोकेशन से पूरे टाउन को कवर कर लेंगे। सुरक्षा का हर एक बंदोबस्त पुख्ता है। सीआरपीएफ और पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।"-रश्मी वजीर, एसएसपी, रियासी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed