{"_id":"67feb76d974207c6d10c0a56","slug":"mata-vaishno-dev-the-number-of-devotees-declined-after-weekend-holidays-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mata Vaishno Devi: सप्ताहांत की छुट्टियों बाद श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट, प्रशासन का दावा- सेवाएं सुचारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mata Vaishno Devi: सप्ताहांत की छुट्टियों बाद श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट, प्रशासन का दावा- सेवाएं सुचारू
Wed, 16 Apr 2025 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:17 AM IST
सार
वीकेंड के दौरान जहां भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे थे वहीं, मंगलवार को भीड़ अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी धाम
- फोटो : संवाद
विस्तार
माता वैष्णो देवी के आधार स्थल कटड़ा में सप्ताहांत की छुट्टियों के समाप्त होते ही श्रद्धालुओं की संख्या में हल्की गिरावट देखी जा रही है। वीकेंड के दौरान जहां भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे थे वहीं, मंगलवार को भीड़ अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन
मंगलवार शाम छह बजे तक 21 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे और पंजीकरण कक्ष बंद होने में चार घंटे बाकी थे। प्रशासन की ओर से यात्रियों की निगरानी और व्यवस्था प्रभावी तरीके से की जा रही है। कटड़ा में यात्रियों को पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सीय सहायता, और विश्रामगृह जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। पुलिस, प्रशासन और श्राइन बोर्ड के संयुक्त प्रयासों से श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो रही है।
विज्ञापन
स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसायियों के मुताबिक सप्ताहांत पर भारी भीड़ से कारोबार काफी बढ़ा और अब सामान्य दिनों में भी नियमित दर्शनार्थियों की आमद बनी हुई है। श्रद्धालु भी यात्रा से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। दिल्ली से आए एक श्रद्धालु राकेश गुप्ता ने कहा कि वह पहली बार माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए हैं। यात्रा बहुत सहज और सुखद रही। पूरे रास्ते में कोई परेशानी नहीं हुई। प्रशासन ने अच्छे बंदोबस्त किए हुए हैं।
विज्ञापन
IRCTC: गर्मी के सीजन में मां वैष्णो देवी के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, टूर पैकेज में मिल रही ये सुविधाएं
इससे पहले विगत सेामवार को 41 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। मंगलवार को दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा सहित भवन से भैरों घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी रही।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन