{"_id":"69b50d5fe37b35aa5c0f52fb","slug":"massive-search-operation-in-samba-after-pak-drone-spotted-jammu-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी
Sat, 14 Mar 2026 12:55 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:55 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद सुरक्षाबलों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन में पिछले दो दिनों में ड्रोन के माध्यम से गिराए गए 3.5 किलो हेरोइन बरामद की गई और दो संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के कई गांवों में पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार को व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार देर रात रामगढ़ सेक्टर के कंद्राल, अबताल और बहादुरपुर गांवों के ऊपर कुछ मिनटों के लिए दुश्मन ड्रोन की गतिविधि देखी गई।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को कड़ी निगरानी में रखा और सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन चलाया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमा पार से कोई हथियार या मादक पदार्थ नहीं गिराए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों में सुरक्षाबलों ने आरएसपुरा सेक्टर के सीमा गांवों से ड्रोन से गिराए गए सामान में से 3.5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन