{"_id":"643d2746099a9c274b099b17","slug":"massive-fire-engulfed-shopping-complex-in-hazratbal-area-of-srinagar-kashmir-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Fire Incident: हजरतबल दरगाह के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, सात रिहायशी मकान भी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Fire Incident: हजरतबल दरगाह के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, सात रिहायशी मकान भी जले
Mon, 17 Apr 2023 04:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 17 Apr 2023 04:32 PM IST
सार
हजरतबल दरगाह के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते साथ लगते करीब रियाशी मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Fire (Symbolic Image)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते साथ लगते करीब रियाशी मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना का पता चलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हजरतबल दरगाह के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक दुकान में आग लग गई। तुरंत बाद ही आग अन्य दुकानों और आवासीय घरों तक फैल गई। आस-पास के कई स्टेशनों से दमकल गाड़ियों को समय पर आग बुझाने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग से करीब सात घरों और कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन