फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MASSIVE DISPUTES WILL BE HAPPEN IN ASSEMBLY IN J&k

J&K: विधानसभा सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर होगा बंपर हंगामा

Sat, 24 Dec 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 24 Dec 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
MASSIVE DISPUTES WILL BE HAPPEN IN ASSEMBLY IN J&k
सदन के बाहर भी हंगामे की तैयारी - फोटो : Demo Pic

दो जनवरी से शुरू होने जा रहे राज्य विधानसभा व विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर हंगामे की तैयारी है। विपक्ष यहां सत्तापक्ष की मुश्किलें बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहा।

विज्ञापन


वहीं लंबे समय से मांगों के लिए संघर्षरत स्थायी व अस्थायी मुलाजिम भी सत्र के दौरान रोष रैलियां निकालकर अपनी आवाज सदन तक पहुंचाने की तैयारी में जुटे हैं। विपक्षी दल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि सत्र के दौरान विपक्ष अपना दायित्व निभाएगा।
विज्ञापन


सरकार की कमियों और नाकामियों को उजागर करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जनता सरकार के खोखले वादों से परेशान है। 

विधानसभा के बाहर सड़क पर भी होंगे प्रदर्शन

MASSIVE DISPUTES WILL BE HAPPEN IN ASSEMBLY IN J&k
जम्मू में रोज हो रहे हैं प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

सदन में उठने वाले विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के बाद विपक्षी पार्टियां नेशनल कांफ्रेेस और कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने स्तर भी शहर में कई जगह प्रदर्शन करने की तैयारी में भी जुटे हैं।

वहीं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच जेएंडके गवर्नमेंट इंप्लाइज, कैजुअल लेबर, वर्कर्स एंड पेंशनर्स यूनाइटेड प्लेटफार्म (जेकेजीईसीडब्ल्यूपीयूपी) ने राज्य सरकार पर कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए 3,4 जनवरी को हड़ताल का एलान किया है।

तीन जनवरी को मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर रोष रैली निकाली जाएगी। जबकि चार जनवरी को प्रेस क्लब के बाहर संभागीय स्तर की रैली निकाल सचिवालय घेराव की योजना है। ऐसे में साफ हैं कि विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के लिए चुनौतियां कम नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed