J&K: विधानसभा सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर होगा बंपर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जनवरी से शुरू होने जा रहे राज्य विधानसभा व विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर हंगामे की तैयारी है। विपक्ष यहां सत्तापक्ष की मुश्किलें बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहा।
वहीं लंबे समय से मांगों के लिए संघर्षरत स्थायी व अस्थायी मुलाजिम भी सत्र के दौरान रोष रैलियां निकालकर अपनी आवाज सदन तक पहुंचाने की तैयारी में जुटे हैं। विपक्षी दल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि सत्र के दौरान विपक्ष अपना दायित्व निभाएगा।
सरकार की कमियों और नाकामियों को उजागर करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जनता सरकार के खोखले वादों से परेशान है।
विधानसभा के बाहर सड़क पर भी होंगे प्रदर्शन
सदन में उठने वाले विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के बाद विपक्षी पार्टियां नेशनल कांफ्रेेस और कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने स्तर भी शहर में कई जगह प्रदर्शन करने की तैयारी में भी जुटे हैं।
वहीं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच जेएंडके गवर्नमेंट इंप्लाइज, कैजुअल लेबर, वर्कर्स एंड पेंशनर्स यूनाइटेड प्लेटफार्म (जेकेजीईसीडब्ल्यूपीयूपी) ने राज्य सरकार पर कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए 3,4 जनवरी को हड़ताल का एलान किया है।
तीन जनवरी को मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर रोष रैली निकाली जाएगी। जबकि चार जनवरी को प्रेस क्लब के बाहर संभागीय स्तर की रैली निकाल सचिवालय घेराव की योजना है। ऐसे में साफ हैं कि विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के लिए चुनौतियां कम नहीं होगी।