फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mass prayers not allowed in Kashmir today on Bakrid

पाबंदी : बकरीद पर आज कश्मीर में सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं

Wed, 21 Jul 2021 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Jul 2021 01:16 AM IST
सार

ईदगाहों और अन्य बड़ी दरगाहों में सामूहिक नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगाई गई है। जिन मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी, वहां भी प्रशासन ने सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Mass prayers not allowed in Kashmir today on Bakrid
बकरीद

विस्तार

कश्मीर में आज मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-अजहा मनाया जाएगा। ईद के इस पर्व को ध्यान में रखते हुए लगभग कश्मीर के सभी जिलों में प्रशसन ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। ईदगाहों और अन्य बड़ी दरगाहों में सामूहिक नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगाई गई है। जिन मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी, वहां भी प्रशासन ने सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन बांदीपोरा ने सुबह 7:30 बजे तक ईद की नमाज की अनुमति दी है। निर्देश में कहा गया है कि किसी भी ईदगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी, जबकि बाकी मस्जिदों में नमाज के लिए समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन के हेड डॉ. सलीम ने ईद के अवसर पर सख्ती से दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि केवल वह कसाई कुर्बान भेड़ काटने के लिए घरों में जाए, जिसने वैक्सीन कराया हो क्योंकि ये कोरोना संक्रमण के वाहक बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माछिल सेक्टर में बकरीद से पहले सेना ने आयोजित किया ईद-मिलान
पाकिस्तान से लगने वाली एलओसी से सटे माछिल सेक्टर में बकरीद से एक दिन पहले लोगों के साथ खुशियां साझा करने के लिए सेना की माछिल ब्रिगेड ने ईद मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया। कमांडर 53 और 56 आरआर के अधिकारियों ने मच्छिल के अवाम को ईद से पहले बधाई दी और उनके साथ उनकी खुशी में शामिल हुए।


उन्होंने एक साथ ईदगाह में नमाज पढ़ी और अमन व शांति के लिए विशेष दुआ मांगी। सेना द्वारा आयोजित भोज में सभी गांववासी शामिल हुए और वाजवान (कश्मीरी रिवायती खाने) का आनंद लिए। बाद में सेना के अधिकारियों ने अवाम को तोहफे बांटे। अनाथ बच्चों में ईदी भी बांटी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed