{"_id":"62d994febd5b8a56ac7a401e","slug":"mass-marriage-ceremony-organized-in-srinagar-51-couples-tied-the-knot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल: श्रीनगर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, 51 जोड़े शादी के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल: श्रीनगर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, 51 जोड़े शादी के बंधन में बंधे
Thu, 21 Jul 2022 11:34 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:34 PM IST
सार
कार्यक्रम आयोजित करने वाले मुजम्मिल नजीर ने बताया कि समारोह में 51 जोड़ों की शादी कराई गई, जोकि घाटी के विभिन्न जिलों से थे। उन्होंने बताया कि पहले जोड़े खुद को संगठन के साथ पंजीकृत करते हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में शादी समारोह के दौरान मौजूद लोग
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
श्रीनगर के बाबा डेंब इलाके में वीरवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। आयोजन एनजीओ वुई द हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। एनजीओ पिछले 7 वर्षों में 610 जोड़ों की शादी करवा चुकी है।
विज्ञापन
एनजीओ के एक सदस्य मुजम्मिल नजीर ने बताया कि समारोह में 51 जोड़ों की शादी कराई गई, जोकि घाटी के विभिन्न जिलों से थे। उन्होंने बताया कि पहले जोड़े खुद को संगठन के साथ पंजीकृत करते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद उनके द्वारा दिए गए विवरणों को सत्यापित करने के बाद शादी की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले इस वर्ष 23 मार्च को 31 जोड़ों की शादी कराई गई थी। इस काम में लोग भी फाउंडेशन की मदद करते हैं।
विज्ञापन