फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   masarat row is a Preconceived plot: congress

कश्मीर में बवाल सोची-समझी साजिश: कांग्रेस

Fri, 17 Apr 2015 11:53 PM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
masarat row is a Preconceived plot: congress

प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता नवांग रिगझिन जोरा ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद पर आरोप लगाया है कि कश्मीर में सोची समझी साजिश के तहत बवाल करवाया जा रहा है। झंडे लहराये जाने से लेकर भारत विरोधी नारेबाजी करने तक मुख्यमंत्री को सब पता था।

विज्ञापन


कश्मीर में स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए यह सब किया गया। देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के अधिवेशन में जोरा ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार खासतौर से मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मुफ्ती कश्मीर में अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए यह सब कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सत्ता के लिए पीडीपी की बी टीम बनकर रह गई है। मोदी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अच्छे दिन लोगों के लिए नहीं, केवल अंबानी और अडानी के आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'लोस चुनाव से पूर्व ही हो गया था समझौता'

masarat row is a Preconceived plot: congress

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद गठबंधन के लिए दो महीने का समय पीडीपी और भाजपा ने साजिश के तहत लिया। जबकि सच्चाई यह थी कि इन दोनों पार्टियों में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए लोकसभा चुनाव से पूर्व ही समझौता हो चुका था।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में भी लोग मायूस हैं और जम्मू में भी। कांग्रेस चाहती है कि पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार कम से कम 365 दिन तो चले। मसर्रत आलम का बहाना बनाकर सरकार टूटनी नहीं चाहिए ताकि लोगों को इन दोनों पार्टियों की असलियत का पता चल सके।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार में हिम्मत है तो शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव जल्द कराए। मीर ने कहा कि कांग्रेस शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है और इसमें महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मुहैया करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed