फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   masarat alam was released from jail on wednesday

मसर्रत जेल से रिहा, अब कश्मीर पुलिस के हवाले

Wed, 06 Jan 2016 10:45 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
masarat alam was released from jail on wednesday

हाईकोर्ट द्वारा पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) से बरी होने के बाद अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को बुधवार को कोट भलवाल जेल से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम जिला पुलिस मसर्रत को लेकर जम्मू शहर पहुंची और वहां पहले से इंतजार कर रही अन्य जिले की पुलिस को कस्टडी ट्रांसफर के तहत सौंपा गया है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से कतराते रहे, लेकिन जानकारों का कहना है कि संभवत: मसर्रत को ट्रांसफर आफ कस्टडी में लिया गया होगा।

उल्लेखनीय है कि सात जनवरी तक मसर्रत न्यायिक रिमांड पर है। वीरवार को उसकी पेशी से पहले पुलिस उसे अदालत में पेश कर किसी अन्य मामले में रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम को उसे गुपचुप तरीके से जेल से निकाला

masarat alam was released from jail on wednesday

मसर्रत को 30 दिसंबर को अदालत ने पीएसए के आरोपों से बरी कर दिया था। पुलिस ने जेल से निकलते ही उसे अन्य केस में उठा लिया था। एक जनवरी को उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया था।

जहां से उसे सात जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था। हालांकि उसका रिमांड वीरवार को समाप्त हो रहा था, लेकिन बुधवार की देर शाम को उसे जेल से निकाला गया।

उल्लेखनीय है कि श्रीनगर में हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी की रैली में शामिल होने के लिए मसर्रत अपने समर्थकों के साथ जा रहा था। इस दौरान उनके समर्थकों ने पाकिस्तानी झंडे लहराए थे। इसके बाद पुलिस ने 17 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया था।

पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने के कारण मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार की देश में जमकर आलोचना हुई थी। अगस्त में भी हाईकोर्ट ने उस पर लगे पीएसए को खारिज किया था, उस वक्त भी जेल से निकलते ही उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर फिर पीएसए लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed