{"_id":"5baa8349867a557f624a06cf","slug":"martyred-commando-sandeep-singh-given-last-salute-by-mother-and-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहीद कमांडो के शव को मां ने दिया कंधा, पाक को दिया कड़ा सन्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कमांडो के शव को मां ने दिया कंधा, पाक को दिया कड़ा सन्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
शहीद की मां ने दिया कन्धा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में शहीद 4 पैरा स्पेशल फोर्स के लांसनायक संदीप सिंह का धारीवाल के गांव कोटला खुर्द में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद बेटे के पार्थिव शरीर को मां कुलविंदर कौर ने कंधा दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह जब शहीद के गांव पहुंची तो माहौल गमगीन हो उठा। शहीद की माता कुलविंदर कौर, पत्नी गुरप्रीत सिंह व बहन खुशमीत कौर की करुणामयी चीखें पत्थरों का कलेजा छलनी कर रही थी। वहीं शहीद का पांच वर्षीय बेटा अभिनव गुमसुम व नम आंखों से अपने शहीद पिता की देह को एकटक निहारते हुए अपनी मां के आंसू पोछ रहा था।
विज्ञापन
हीद की बहादुर माता कुलविंदर कौर ने अपने शहीद बेटे की अर्थी को कंधा देकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को यह संदेश दिया कि हिंदुस्तान की माताओं के कंधे में इतनी ताकत है कि वह अपने शहीद बेटे को कंधा दे सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे अपने बेटे के जाने का दुख तो बहुत है लेकिन इस बात का गर्व भी है कि संदीप ने अपनी शहादत देकर मुझे एक शहीद की मां होने का गौरव प्रदान कर दिया। पिता जगदेव सिंह व पांच वर्षीय बेटे ने जब शहीद की चिता को मुखाग्नि दी तो श्मशानघाट में मौजूद लोगों ने शहीद संदीप सिंह अमर रहे, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद ने नारे से शहादत को नमन किया।
शहीद भाई की कलाई पर राखी बांध बहन ने दी अंतिम विदाई
शहीद जवान
- फोटो : अमर उजाला
इकलौती बहन खुशमीत कौर ने अपने शहीद भाई की कलाई पर राखी बांधकर जब उसे अंतिम विदाई दी। शहीद की यूनिट के मेजर मुकुल शर्मा भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। शहीद की पत्नी गुरप्रीत कौर ने कहा वह अपने इकलौते बेटे अभिनव को भी सेना में भेजेगी।