{"_id":"67f9836b013ec38cde012b29","slug":"martyr-surinders-last-rites-performed-with-state-honours-jammu-news-c-10-1-jam1028-587254-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बलिदानी सुरिंद्र का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बलिदानी सुरिंद्र का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
जम्मू हवाई अड्डे पर निगरानी के लिए तैनात यूएवी के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए थे सुरिंद्र, वीरवार देर रात निधन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा, घगवाल। जम्मू हवाई अड्डे पर निगरानी के लिए तैनात मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल जवान सुरिंद्र लाल शर्मा (40) का वीरवार देर रात निधन हो गया। बलिदान सुरिंद्र लाल शर्मा का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मुट्ठी कल्ला(घगवाल) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह डीएसई में तैनात थे।
शाम छह बजे मुट्ठी कल्ला गांव से सेना के वाहन में पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। इस दौरान क्षेत्र में सुरिंद्र लाल शर्मा अमर रहे के नारे गूंजे। उधर, बलिदानी जवान के बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरिंद्र के दो बच्चे हैं। बेटी पारुल दसवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि बेटा जियांश चार साल का है। राजकीय सम्मान के साथ किए गए अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरिंद्र लाल सिंह के भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंख नम थी। सेना के अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।