{"_id":"d2f6d8e087c0d96bf6e07a45350693c0","slug":"married-lover-wife-husband-police-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग भागी विवाहिता घर लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग भागी विवाहिता घर लौटी
पठानकोट ।
Updated Wed, 27 Aug 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
भदरोआ रोड क्षेत्र से 25 अगस्त को अपने प्रेमी के साथ भागी एक विवाहित बुधवार को अपने घर वापस लौट आई। हालांकि इस बीच विवाहिता के पति ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। महिला पर आरोप लगा था कि वह प्रेमी के साथ भागने के दौरान अपने साथ 16 तोला सोना व 55 हजार रुपये भी लेकर गई है।
मामले से संबंधित विवाहिता के प्रेमी के संग फरार होने के बारे में उसे ससुराल पक्ष की ओर से थाना डिवीजन नम्बर दो शिकायत दर्ज कराई गई थी। विवाहिता के पति ने बताया कि उसकी शादी 8 वर्ष पहले अंबाला कैंट निवासी युवती के साथ हुई थी। उनका एक पांच वर्ष का बेटा भी है। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। वह अपने साथ 16 तोले सोने के गहने व 55 हजार रुपये भी ले गई थी।
पति के साथ रहने की जताई इच्छा
वापस लौटी विवाहिता ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले जम्मू निवासी रिक्की के संपर्क में आई थी। उसी के साथ घर से भागी थी। इस दौरान उसने कहा कि वह घर से भागते समय अपने साथ न तो गहने और न ही पैसे लेकर भागी थी। उस पर लगे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
कहा कि अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। जबकि पति ने उसे अपने साथ रखने से साफ मना कर दिया है। पति ने मामले में पुलिस से जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है।