{"_id":"57c3eeb14e39a466e8ed4e4d9878d940","slug":"market-oriented-courses-required-in-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले, विवि में शुरू हो मार्केट आधारित कोर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले, विवि में शुरू हो मार्केट आधारित कोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Jun 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने प्रोफेशनलों की बढ़ती वैश्विक मांग को देखते हुए मार्केट आधारित पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालयों में शुरू करने पर बल दिया है। इसके लिए उन्होंने पाठ्यक्रमों में बदलाव की वकालत की ताकि विश्वविद्यालयों से निकलने वाले स्नातकों का प्लेसमेंट बढ़ सके।
विज्ञापन
वे बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। विश्वविद्यालय के चांसलर मुफ्ती ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रचलित कोर्स में इवनिंग क्लासेज शुरू किए जाएं जिससे कैंपस प्लेसमेंट में विश्वविद्यालय से निकलने वाले युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम घोषित करने को कहा ताकि छात्रों की संख्या बढ़ सके। उन्होंने इसके लिए सरकारी कार्यदायी संस्था को चयनित करने को कहा जो समय पर तय काम पूरा कर सके।
विज्ञापन
इसके पूर्व उन्होंने छात्र सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया और कला एवं समाज विज्ञान संकाय के पुस्तकों का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में हास्पिलिटी तथा टूरिज्म सेंटर की आधारशिला रखी। सेंटर फार बायोडायवर्सिटी के छात्रों के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कैंपस में बायोटेक पार्क की स्थापना के वाइसचांसलर को निर्देश दिए।
उन्होंने कैंपस में रहने वाले छात्रों तथा शिक्षकों सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने को कहा ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने प्राइवेट सेक्टर के फर्मों में युवाओं के प्लेसमेंट पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर भी जोर दिया।