{"_id":"608853958ebc3ebd034b497d","slug":"market-closed-in-reasi-except-for-essential-goods-shops-reasi-news-jmu234297043","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी सामान की दुकानों को छोड़ रियासी में बाजार रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी सामान की दुकानों को छोड़ रियासी में बाजार रहे बंद
विज्ञापन
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी के अंतर्गत मंगलवार को केवल जरूरी सामान की दुकानें ही खुली रहीं। इसके अलावा बाजार बंद रहे। इस कारण नगर में सन्नाटा पसरा रहा है।
प्रशासनिक आदेश के बाद मंगलवार सुबह केवल दूध, दहीं, फल-सब्जी और दवाई की दुकानें खोली गईं। अन्य दुकानें नगर में बुधवार को खोली जाएंगी और वीरवार को बाजार फिर से बंद रहेगा। स्थानीय दुकानदारों ने सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही दुकानों को खोलने के निर्देश पर रोष जताते हुए जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से नया निर्देश जारी करने की मांग की है। इसमें दुकानों को खोलने का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक करने की अपील की है।
इस के बाद तीन घंटे तक लोगों को घरों में पहुंचने का समय देने को कहा। रात को आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने की बात कही है। दुकानदारों ने बताया कि मौजूदा समय में विवाह शादियों का सीजन जारी है। रोजाना बाजार खुलने से लोगों को सामान बगैरह खरीदने में आसानी होगी। वहीं, बाजार में भीड़ भी नहीं लगेगी। एक दिन छोड़ कर दूसरे दिन बाजार खुलने पर बाजार में लोगों की काफी भीड़ लग रही है। पौनी, रनसू, अरनास, माहौर और दरमाड़ी में बाजार खुले रहे।