{"_id":"5d8d13d58ebc3e01557e6e52","slug":"market-closed-against-bad-road-jammu-news-jmu19399871","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालांवाला में सड़क के लिए जुलूस निकाला, बाजार बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालांवाला में सड़क के लिए जुलूस निकाला, बाजार बंद कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां-पलांवाला सड़क की बदहाल स्थिति पर वीरवार को पलांवाला के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जुलूस निकाल कर ग्रेफ विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पलांवाला बाजार को बंद कराया गया। कुछ देर यातायात भी ठप रखा गया।
पंचायत लोअर पलांवाला के पूर्व सरपंच व पलांवाला व्यापार मंडल के प्रधान स्वर्ण सिंह भाऊ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जुलूस निकालने से पहले पलांवाला बाजार को बंद करवाया। दो घंटे तक बाजार बंद रहा। उसके बाद पलांवाला के टीसीपी मोहल्ला से शुरू जुलूस बाजार से होते हुए पुलिस चौकी तक पहुंचा।
वहां चौकी प्रभारी पलांवाला संदीप चौहान को ज्ञापन सौंपा गया। लोगों ने चौकी प्रभारी को बताया कि ज्यौड़ियां से पलांवाला तक की मुख्य सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि वाहनों को चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है। बाजार के बीच की सड़क भी बदहाल है। सड़क पर पैदल भी नहीं चला जा रहा है। क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि इस समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह भाऊ ने बताया कि इस सड़क की खस्ता हालत के बारे में कई दफा प्रशासनिक अधिकारियों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को बता चुके हैं। बावजूद उसके आज तक इस सड़क का निर्माण करवाने के लिए कोई पहल नहीं कि जा रही है। इस अवसर पर पलांवाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर और भूतपूर्व सैनिक समाज सभा खौड़ के चेयरमैन फरजूल सिंह, पूर्व नायब सरपंच सुखदेव सिंह, सूबेदार गुलबदन सिंह, कैप्टन प्रभात सिंह, कैप्टन रामेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।