Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   March taken out from NC party headquarters to Lal Chowk

Jammu News: नेकां पार्टी मुख्यालय से लाल चौक तक निकाला मार्च

विज्ञापन
March taken out from NC party headquarters to Lal Chowk
पुणे से आए कुछ पर्यटक भी घंटा घर के पास धरना-प्रदर्शन में हुए शामिल
विज्ञापन

नेकां के नेताओं ने अपने सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकाला प्रदर्शन मार्च यह विरोध नहीं बल्कि शोक है, कश्मीर के लोग आतंकवाद का समर्थन नहीं करते: नासिर असलम वानी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने बुधवार को पहलगाम हमले के खिलाफ प्रदर्शन मार्च निकाला। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी समेत नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक, पार्टी नेता और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में एकत्र हुए। यहां से लाल चौक तक मार्च किया। इसमें मुख्यमंत्री के बेटे जाहिर और जामिर सहित उनके चाचा डॉ मुस्तफा कमाल शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लेकर नारे लगाए, जिन पर लिखा था, निर्दोष हत्याएं रोकें, दुख में एकजुट हों और हिंसा कभी नहीं जीतेगी। प्रदर्शनकारियों ने हत्याओं के खिलाफ नारे लगाए और आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए नासिर असलम वानी ने कहा कि यह विरोध नहीं, बल्कि शोक है। वानी ने कहा, जिस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या की गई वह मानवता को स्वीकार्य नहीं है। कश्मीर के लोग इसे स्वीकार नहीं करते। हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि पूरा कश्मीरी समाज इस कृत्य के खिलाफ एकजुट है। प्रदर्शनकारी लाल चौक स्थित प्रसिद्ध घंटाघर पहुंचे और वहां धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुणे से आए कुछ पर्यटक भी घंटा घर के पास नेकां के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। पर्यटक धनंजय ने कहा, हम कहना चाहते हैं कि कश्मीर के लोग, मुसलमान, हिंदू, सिख और ईसाई सभी यहां एक साथ हैं। वे सभी पर्यटकों और मेहमानों के साथ हैं। उन्होंने पर्यटकों से नहीं घबराने की अपील की। उन्होंने कहा, टैक्सी चालक, राजनेता, कार्यकर्ता, सभी पर्यटकों के साथ हैं। कश्मीर अच्छा है। जब हम यहां आएंगे, तो यहां खुशहाली आएगी, यहां लोगों की स्थिति सुधरनी चाहिए। यहां हर कोई खुशहाल है, सब कुछ ठीक है, लेकिन उन्हें (पर्यटकों को) घबराना नहीं चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि क्या आगंतुकों में डर है, धनंजय ने कहा कि मंगलवार को जो हुआ, उससे डर पैदा होगा, लेकिन हम जहां भी गए हमें डर का अनुभव नहीं हुआ। उन्होंने कहा, हमें यहां कोई डर नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed