{"_id":"61ef0bb570990347be058107","slug":"march-past-jammu-city-news-jmu2525442174","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति गीतों के बीच कदमताल कर तिरंगे को किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति गीतों के बीच कदमताल कर तिरंगे को किया सलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गणतंत्र दिवस के लिए सोमवार को एमए स्टेडियम में फुलड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें सुरक्षाबलों सहित कैडेट्स ने कदमताल कर तिरंगे को सलामी दी। वहीं, विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। मार्च पास्ट में पुलिस, सीआरपीएफ, होम गार्ड, फायर एंड इमरजेंसी सहित एनसीसी कैडेट्स ने कदमताल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
गणतंत्र दिवस से पहले एमए स्टेडियम में हुई फुलड्रेस रिहर्सल में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर हिस्सा लिया। इस दौरान तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। मार्च पास्ट के दस्तों में शामिल सुरक्षाबलों और विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिखाया कि विकट परिस्थितियों में भी वे देश की आनवान के लिए तत्पर हैं। मार्च पास्ट में महिला दस्ते भी शामिल रहे। परेड पर चॉपर से पुष्प वर्षा की गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति दिखाई। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों को सुनाया गया। फुलड्रेस रिहर्सल में कोविड प्रोटोकाल के तहत सामाजिक दूरी का पालन किया गया।
डेयर डेविल रहे आकर्षण का केंद्र
गणतंत्र दिवस की परेड की फुलड्रेस रिहर्सल में जेएंडके पुलिस के डेयर डेविल दस्ता आकर्षण का केंद्र रहा। बाइक पर सवार जवानों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कई हैरतअंगेज करतब दिखा कर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। दर्शकों ने तालियों के साथ सुरक्षाबलों और अन्य प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।