फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Many trains including Vande Bharat, Archana will be restored from today

J&K Railway: 26 अगस्त से ठप रेल सेवा अब फिर रफ्तार में, आज से वंदे भारत समेत कई ट्रेनें होंगी बहाल

Fri, 05 Sep 2025 11:33 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 05 Sep 2025 11:33 AM IST
सार

मौसम में सुधार के बाद जम्मू-पठानकोट रेल सेक्शन पर वंदे भारत, अर्चना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 5 से 10 सितंबर के बीच चरणबद्ध रूप से बहाल की जा रही हैं। हालांकि ट्रैक पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है, जिससे त्योहारी सीजन में कंफर्म टिकट मिलना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन
Many trains including Vande Bharat, Archana will be restored from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में सुधार के साथ ही जम्मू-पठानकोट रेल सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौटने लगा है। शुक्रवार से वंदे भारत, अर्चना एक्सप्रेस, सर्वोदय, झेलम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। मूसलाधार बारिश से ट्रैक को हुए नुकसान के बाद रेलवे ने 26 अगस्त से नियमित ट्रेनों का संचालन रोका था।

विज्ञापन


रेलवे ने 15 सितंबर तक नियमित ट्रेनों को रद्द रखा था। मौसम में सुधार और ट्रैक के मरम्मत कार्य में तेजी के बाद अब रेलवे चरणबद्ध रूप से ट्रेनों का संचालन बहाल कर रहा है। हालांकि स्थिति सामान्य होने में अभी समय लगेगा। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को असुविधा हो सकती है। उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


बहाल होने वाली प्रमुख ट्रेनों में जम्मूतवी-पटना (04044 एक्सप्रेस) पांच सितंबर से चलेगी। जम्मू-गांधीनगर सर्वोदय एक्सप्रेस (12473-12474) नौ सितंबर से बहाल होगी। हापा-कटड़ा एक्सप्रेस (12475-12474) नौ सितंबर से चलेगी। अहमदाबाद-कटड़ा एक्सप्रेस (19415-19416) 10 सितंबर से, नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत (22439-22440) पांच सितंबर से, कटड़ा–तिरुवनंतपुरम (22651-22652) छह सितंबर से, कटड़ा-चेन्नई अंडमान एक्सप्रेस (16031-32) पांच और छह सितंबर से क्रमवार, जबलपुर-कटड़ा एक्सप्रेस (11449-11450) नौ सितंबर से, झेलम एक्सप्रेस (11077-11078, जम्मू-पुणे) छह सितंबर से, इंदौर-जम्मू मालवा एक्सप्रेस (12919-12920) सात सितंबर से, कटड़ा-बिलासपुर (18215-18216) पांच सितंबर से बहाल हो रही है। इससे पहले उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-कटड़ा और जम्मू- कोलकाता ट्रेन को बहाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता-जम्मू स्पेशल ट्रेन पठानकोट तक ही चलेगी
रेलवे कोलकाता से जम्मू के बीच स्पेशल ट्रेन को जम्मू के बजाय पठानकोट कैंट तक ही चलाएगा। यह निर्णय कठुआ–माधोपुर सेक्शन में ब्रिज संख्या-17 की खराबी के कारण लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 03151 कोलकाता–जम्मू स्पेशल वन-वे ट्रेन अब दो दिन पांच और छह सितंबर को कोलकाता से चलेगी, लेकिन इसका अंतिम स्टेशन पठानकोट कैंट होगा। यह ट्रेन कोलकाता से रात 11:55 बजे रवाना होगी।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed