फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Many places debris dropped off Hwy

कई जगहों पर पस्सियां गिरने से हाईवे बंद

Fri, 05 Sep 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Fri, 05 Sep 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
Many places debris dropped off Hwy

रामबन के पंथाल व सेरी इलाके में पस्सियां गिरने के कारण बुधवार देर रात से राजमार्ग बंद है। सुरक्षा के मद्देनजर डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह मार्ग पर चलने वाले वाहनों को भी रोक दिया है। जिसके बाद शहर के साथ लगते विभिन्न इलाकों में बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोके गए वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि मार्ग खुलने पर ही इनको आगे की तरफ रवाना किया जाएगा। बुधवार देर रात से लगातार जारी मूसलधार बारिश राजमार्ग के लिए कहर बन कर बरसी है। बारिश के दौरान पस्सियां गिरने से राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


राजमार्ग बंद होने के बाद बुधवार रात करीब 12 बजे से पुलिस ने वाहनों के शहर के जखैनी चौक इलाके से आगे बढ़ने पर रोक लगा दी है। जिसके बाद वाहनों की लंबी लगने लगी। वीरवार शाम तक शहर व आसपास के इलाकों में पुलिस ने 100 के करीब ट्रकों को रोक कर रखा था। बीच में घाटी जाने वाले कई यात्री वाहन उधमपुर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सभी को वापिस जम्मू लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबन जिला अंतर्गत जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंठियान, खूनी नाला, मारोग, सेरी, करोल और बैटरी चश्मा के इलाकों में पहाड़ों से पत्थर और पस्सियां गिर आने के कारण यातायात रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed