{"_id":"7b5d0036528e3e10fafbcded1622e148","slug":"many-people-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में हुए आधा दर्जन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में हुए आधा दर्जन घायल
अमर उजाला/ब्यूरो, जम्मू
Updated Thu, 09 Apr 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास इलाकों में बुधवार को हुए अलग - अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कहीं कार ने टक्कर मारी, तो कहीं मोटरसाइकिल ने राहगीर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। कनाल रोड पर मोटरसाइकिल स्लिप होने से दो लोग घायल हो गए। घायल उदयवाला निवासी संदीप सिंह (18) और गुरप्रीत सिंह (20) को राहगीरों ने अस्पताल भर्ती करवाया।
बख्शीनगर में हुए दूसरे हादसे में बाइक स्लिप होने से रेशम घर निवासी आदित्य (18) जख्मी हो गया। तालाब तिल्लो इलाके में बेकाबू कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में पुंछ हाउस तालाब तिल्लो निवासी पवन कुमार (54) घायल हो गए। तीसरा हादसा सिटी थाना अंतर्गत सिटी चौक में हुआ।
इस हादसे में कार छन्नी हिम्मत निवासी सुरिंद्र सिंह (70) को टक्कर मार दी। अखनूर रोड पर एक कार ने राहगीरों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
घायलों में मूलरूप से मध्यप्रदेश, मौजूदा गंग्याल निवासी विवेक (35) और बिहार, मौजूदा गंग्याल निवासी रोशन (20) घायल हो गए।
आनंद नगर में हुए एक अन्य हादसे में कार और स्कूटी की टक्कर में पौनी चक्क निवासी सुदेश कुमारी (32) घायल हो गई। गंग्याल में स्कूटी की टक्कर में इलाका निवासी करनैल सिंह (60) जख्मी हो गए।
विज्ञापन