{"_id":"c2fcf42599fd512c22fa982687408d94","slug":"many-govt-primary-schools-at-closure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई सरकारी स्कूल बंद होने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई सरकारी स्कूल बंद होने की कगार पर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Apr 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ वर्षों से शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और अन्य कई सरकारी योजनाओं के दम पर विद्यार्थियों को गुणवत्ता भरी शिक्षा प्रदान करने के दावे हवा होते दिख रहे हैं। स्कूलों में दिन-ब-दिन विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
हालात यह बन चुके हैं कि जम्मू संभाग में 3611 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम है। इनमें ज्यादातर स्कूल शहरी इलाकों में स्थित हैं। हालात यह बनते जा रहे हैं कि इनमें से कई स्कूल बंद होने केकगार पर हैं। अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों के बजाय निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू जिले में 665 ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जिनमें एक से 20 के बीच विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा किश्तवाड़ में 206, राजोरी में 429, कठुआ में 500, रियासी में 265, रामबन में 159, सांबा में 250, उधमपुर में 492, डोडा में 359 व पुंछ में 286 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या एक से 20 के बीच है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग इस बात को हलके में नहीं ले रहा है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान तेज होंगे। स्कूलों में बेकार बैठे शिक्षकों को जरूरतमंद स्कूलों में भेजने के लिए योजना तैयार की जा रही है।
सिमरण दीप सिंह, शिक्षा निदेशक जम्मू