{"_id":"588d9a8f4f1c1b2e3de7feda","slug":"many-facilities-on-jammu-station-awaiting-for-inaugration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन की राह देख रही हैं जम्मू स्टेशन पर यात्रियों के लिए हुई कई व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन की राह देख रही हैं जम्मू स्टेशन पर यात्रियों के लिए हुई कई व्यवस्थाएं
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 29 Jan 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
जम्मू स्टेशन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नम्मा टायलट (बायो टायलेट) और वाटर वेंडिंग मशीन लगाई तो गई हैं, लेकिन आज तक इनका लाभ यात्रियों को नहीं मिला है। रेलवे इनको यात्रियों की सुविधा के लिए चला नहीं पा रहा है और दोनों मशीनरी केवल शोपीस बन कर रह गई है।
विज्ञापन
करीब आठ महीने पहले रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए नम्मा टायलेट लगाए गए थे। एक नम्मा टायलेट की कीमत 17 लाख रुपये हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने और स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे ने कटड़ा और जम्मू रेलवे स्टेशन पर दो-दो नम्मा टायलेट लगाए हैं।
विज्ञापन
इनको जल्द शुरू करने की बात भी की जा रही थी, लेकिन अभी तक यह शुरू नहीं हो पाए हैं, जबकि वर्तमान समय में रखरखाव का अभाव व शुरू न किए जाने के कारण इनकी हालत खराब होने लगी है।
विज्ञापन
वाटर वेंडिग मशीन बनी है शो पीस
वाटर वेंडिंग मशीन
- फोटो : डेमो फोटो
इसके अलावा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में यात्रियों को साफ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए रेलवे स्टेशन पर दो-दो वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई हैं। इनके जरिये यात्रियों को 24 घंटे कम कीमत पर साफ पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। वाटर वेंडिंग मशीन में यात्रियों एक रुपये में 300 एमएल साफ फिल्टर पानी मिलेगा।
मशीन में यात्री एक समय में पांच लिटर तक पानी ले सकते हैं। मशीन के पास एक कर्मचारी भी नियुक्त रहेगा। यात्री एक रुपये का सिक्का डालकर आसानी से पानी ले सकते हैं। पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर इस मशीनरी ने काम करना शुरू कर दिया है, लेकिन जम्मू में केवल शो पीस बने हुए हैं। यात्री भी इनके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
मशीन में यात्री एक समय में पांच लिटर तक पानी ले सकते हैं। मशीन के पास एक कर्मचारी भी नियुक्त रहेगा। यात्री एक रुपये का सिक्का डालकर आसानी से पानी ले सकते हैं। पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर इस मशीनरी ने काम करना शुरू कर दिया है, लेकिन जम्मू में केवल शो पीस बने हुए हैं। यात्री भी इनके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।