फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Many arrested for pasting threatening posters in Kashmir, suspected associated with militant group

कश्मीर में धमकी भरे पोस्टर चिपकाने में कई गिरफ्तार, आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक

Sun, 24 Nov 2019 01:30 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 24 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Many arrested for pasting threatening posters in Kashmir, suspected associated with militant group
सांकेतिक तस्वीर
कश्मीर में स्थानीय लोगों को धमकाने के लिए विवादित पोस्टर लगाने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों को धमकाने के लिए यह लोग घाटी के अलग-अलग इलाकों में धमकी भरे पोस्टर लगाते थे। पुलिस ने आतंकी संगठनों से जुड़े होने के शक में सभी को गिरफ्तार किया है और अब इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कश्मीर के आईजी स्वयं प्रकाश पाणि ने बताया कि पुलिस को पूर्व में इन लोगों के बारे में इनपुट्स मिले थे। इसमें से कुछ उपद्रवी युवक हैं, जबकि कुछ के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक है। श्रीनगर सहित घाटी के विभिन्न स्थानों से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है और इसमें शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में सोपोर, अवंतिपोरा और श्रीनगर के चार-पांच प्रमुख मॉड्यूल के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद से ही घाटी में बने तनावपूर्ण हालात में तेजी से सुधार से आतंकी संगठन बौखला गए हैं। फिर से हालात को बेपटरी करने के लिए धमकी भरे पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसके चलते कई इलाकों में दुकानें बंद भी रहीं। पोस्टर चस्पा किए जाने के मद्देनजर कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed