फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   manufacturing date and name will be mentioned on the food served in indian railways

रेलवे में अब यात्रियों के खाने को लेकर हुआ यह बड़ा फैसला, साफ-सफाई को लेकर भी हुआ निर्णय

Thu, 21 Feb 2019 01:38 PM IST
Pranjal Dixit अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 21 Feb 2019 01:38 PM IST
सार

  • मिलेगा गुणवत्तापूर्ण खाना, यात्रियों की साफ सफाई की शिकायत भी होगी दूर
  • रेलवे ने शुरू की सुविधा, पैकेट पर अंकित होगी पैकिंग डेट और बेस किचन का नाम

विज्ञापन
manufacturing date and name will be mentioned on the food served in indian railways
- फोटो : फाइल

विस्तार

ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता व साफ सफाई को लेकर रेल यात्रियों की शिकायत अब दूर होगी। इसके लिए ट्रेन में मिलने वाले खाने के पैकेट पर खाना तैयार करने वाले बेस किचन का नाम, पैकिंग की तारीख और एमआरपी की जानकारी दी जाएगी। इससे खाने कोलेकर रेल यात्रियों की शिकायतों के दूर करने के साथ बेस किचन की जवाबदेही बढ़ेगी।
विज्ञापन

 
रेल यात्रियों को सफर के दौरान गुणात्मक खाने देने को लेकर रेलवे बड़े बदलाव कर रहा है। इस कड़ी में यह सुविधा शुरू की है। आईआरसीटीसी के बेस किचन से ट्रेन में सप्लाई किए जाने वाले खाने के पैकेट पर पैकिंग की तारीख, बेस किचन नाम और एमआरपी अंकित होगी। इससे यात्रियों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई को यकीनी बनाने के साथ ही ओवर चार्जिंग पर भी लगाम लगेगी। 
विज्ञापन


बेस किचन में खाना बनाने के दौरान साफ-सफाई यात्रियों के लिए चिंता का विषय होता है। इसके कारण यात्री ट्रेन में खाने का आर्डर देने से बचते हैं। रेलवे ने यात्रियों की शंका दूर करने के लिए यह सुविधा शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के बेस किचन से ट्रेनों में सप्लाई किए जाने वाले खाने के पैकेट पर बेस किचन का नाम, पैकिंग की तारीख और एमआरपी लिखा होगा। आईआरटीसी की ओर से संचालित सभी बेस किचन यह सुविधा यात्रियों को देंगे। अनुबंध पर चल रहे बेस किचन में बहुत जल्द यह सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।-सिद्धार्थ, जन संपर्क अधिकारी, आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed