{"_id":"697a7d1fc8e820093b08521a","slug":"mansoon-preprations-jammu-news-c-10-lko1027-822699-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले सभी जिले परख लें तैयारियां : मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले सभी जिले परख लें तैयारियां : मुख्य सचिव
विज्ञापन
- मुख्य सचिव ने प्रदेश में आपदा तैयारियों को मजबूत करने के लिए रोडमैप का आकलन किया
जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बुधवार को प्रदेश में आपदा तैयारियों, प्रतिक्रिया और शमन ढांचे को मजबूत करने के लिए आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग द्वारा उठाए गए उपाय की समीक्षा की। कहा कि पूर्वानुमानित कार्रवाई, प्रौद्योगिकी आधारित प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और निर्बाध अंतर एजेंसी समन्वय को बेहतर बनाया जाए। सभी जिले मानसून से पहले तैयारियां परख लें।
विशेष रूप से अप्रैल से सितंबर के बीच बाढ़ और अन्य मौसम संबंधी आपदाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतें। तीर्थ यात्राओं विशेष रूप से मचैल माता यात्रा के लिए आरएफआईडी आधारित प्रबंधन और यात्रा मार्ग पर आवश्यक सहायक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाए।
आपात स्थिति के दौरान समन्वित और समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों पर मॉक ड्रिल करें। उपायुक्तों को हालिया हिमपात के बाद हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने का निर्देश दिया।