फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   manoj sinha jammu and kashmir, manoj sinha reached sirnagar Jammu and Kashmir

श्रीनगर पहुंचे नवनियुक्त उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, अधिकारियों ने किया स्वागत

Thu, 06 Aug 2020 05:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 06 Aug 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
manoj sinha jammu and kashmir, manoj sinha reached sirnagar Jammu and Kashmir
श्रीनगर पहुंचे नवनियुक्त उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर पहुंच चुके हैं। हवाई अड्डे पर डीजीपी व अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


लगभग नौ महीने तक प्रदेश की कमान संभालने वाले मुर्मू भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) होंगे। बुधवार देर शाम अचानक उप-राज्यपाल के इस्तीफे की चर्चा शुरू हुई। पूरे दिन उन्होंने सरकारी कामकाज किया। प्रशासनिक परिषद की बैठक की अध्यक्षता की और शाम को उनके इस्तीफे की बात सामने आई थी। मनोज सिन्हा गाजीपुर से सांसद रह चुके हैं। सिन्हा गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद तहसील के मोहनपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह तीन बार गाजीपुर का संसद में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल 1996 में हुए लोक सभा चुनाव में वह पहली बार संसद पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed