{"_id":"57bafb354f1c1b774cd4ef8f","slug":"manish-tiwari-press-conference-on-kashmir-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कश्मीर मुद्दे पर पीएम और वित्त मंत्री के बीच ही आम राय नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कश्मीर मुद्दे पर पीएम और वित्त मंत्री के बीच ही आम राय नहीं'
टीम डिजिटल/जम्मू
Updated Mon, 22 Aug 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री के साथ प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर हिंसा को लेकर जम्मू-कश्मीर के विपक्ष के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान दिए गए आश्वासनों पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि कश्मीर हिंसा पर मोदी सरकार का रवैया गैरजिम्मेदाराना है।
प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर पर बातचीत करने को बोल रहे हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया जा रहा कि आखिर बातचीत किससे की जाएगी। वहीं दूसरी ओर वित्त मंत्री का कहना है कि कश्मीर राजनीतिक समस्या नहीं है जिस दिन कश्मीर का विकास हो जाएगा समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने सरकार से कश्मीर मुद्दे पर अपना रुख साफ करने को कहा।

'जनता जानना चाहती है सरकार का रुख'
मनीष तिवारी
- फोटो : ANI
इसके साथ ही मनीष तिवारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत सरकार की क्या नीति है यह विपक्ष तय नहीं करेगा, लेकिन जब सरकार में इतना विरोधाभास हो कि पिछले 10 दिनों में पांच अलग-अलग तरह के बयान आए तो कुछ सुझाने से पहले विपक्ष और जनता सरकार से उनकी सोच स्पष्ट करने की इच्छा रखेगी।
गौरतलब है कि 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर में हिंसा जारी है। जम्मू-कश्मीर के विपक्ष के नेता हिंसा को लेकर राष्ट्रपति और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं।