जम्मू। अंतर जिला प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुक्रवार को इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल (आईडीपीएस) चाैआदी में शुरू हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 60 प्रतिभागियों ने दम दिखाया। इसका उद्देश्य आगामी प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना है। अंडर-14 बालिका वर्ग के 100 मीटर फ्री स्टाइल में मन्हा परवेज पहले, साईशा दूसरे और हगुन कौर तीसरे स्थान पर रहीं। 50 मीटर फ्री स्टाइल में मिल्ताई राज, सकीना सज्जाद और दिशिता चौधरी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर बैकस्ट्रोक में हगुन कौर पहले, त्रिदता सूरी दूसरे और सकीना तीसरे स्थान पर रहीं। 50 मीटर बैकस्ट्रोक में मार्या ठाकुर, हगुन कौर और मिताली राज पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 वर्ग लड़कियों में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में वंशिका पहले, अंचिता दूसरे और मुंतह तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर बैकस्ट्रोक में हितांशी यादव, प्रसजल गुप्ता और ताहिर खान को पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। 50 मीटर फ्री स्टाइल में तेगमीत काैर, आदिश शर्मा और जारा चौधरी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 वर्ग में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में वामिका परमार पहले, तान्या दूसरे और आइशा तीसरे स्थान पर रहीं।