{"_id":"57da3dbb4f1c1bd136d47239","slug":"man-unknown-of-ak47-bullet-in-his-feett","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैर में लगी एके-47 की गोली, घायल को पता तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर में लगी एके-47 की गोली, घायल को पता तक नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
एके-47 की गोली
- फोटो : Demo Pic.
क्या ऐसा संभव है कि शरीर के किसी भी हिस्से में गोली लगे और पता न चले, लेकिन एक दिलचस्प मामला जम्मू के ज्यौड़ियां कसबे में सामने आया है।
कसबे के एक शख्स के पैर में एके-47 की गोली लगी और उसे पता ही नहीं चला, हालांकि बाद में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसको निकल दिया।
ज्यौड़ियां के रहने वाले जंग बहादुर का कहना है कि मंगलवार को वह घर के सामने सो रहा था। जब वो सुबह उठा तो उसे पैर में कुछ दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद जंग बहादुर डॉक्टर के पास पहुंचा।

Trending Videos
एक्स-रे रिपोर्ट में चौंकाना वाला खुलासा
डॉक्टर
- फोटो : Demp Pic.
डॉक्टर ने उसे कुछ न होने की बात कहकर वापस भेज दिया । पर घर आने पर जब उसके पैर में कुछ अटकने लगा तो उसने एक्स रे कराया । एक्स-रे की रिपोर्ट एकदम चौंकाने वाली थी।
एक्स-रे की रिपोर्ट में उसके पांव में गोली लगे होने की बात सामने आयी। आनन-फानन में वह जम्मू मेडिकल कॉलेज पहुंचा और इलाज के लिए उसको भर्ती करवाया गया। घायल का कहना है कि उसे खुद पता नहीं चला कि गोली कैसे लगी। वहीं देर शाम को उसके पैर से गोली निकाली गई तो वो एके 47 की गोली निकली।