{"_id":"665bb44dce8497182409b716","slug":"man-injured-in-road-accident-samba-news-c-392-1-bnj1001-100187-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सड़क हादसे में व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सड़क हादसे में व्यक्ति घायल
Sun, 02 Jun 2024 05:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह-बाड़ी ब्राह्मणा सड़क मार्ग पर अपर कनहाल गांव के पास शनिवार रात को 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार जेके08एच9949 ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार राम भजन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और मौजूदा समय में अपर कनहाल गांव में रह रहा था। रात को सामान लेने के लिए घर से बाहर निकाल और सड़क पार करते समय अचानक बिश्नाह से बाड़ी ब्राह्मणा की तरफ जा रही कार ने राम भजन को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार कार की चपेट में आने से बच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बिश्नाह पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को बिश्नाह उप जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राम भजन की गंभीर हालत को देखते हुए उसको जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। बिश्नाह पुलिस ने कार को जब्त करने के साथ ही आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बिश्नाह पुलिस मामले की जांच कर रही है।