{"_id":"5ccc90edbdec22078f24bb8f","slug":"man-arrested-with-arms-in-handwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा में हथियार समेत पकड़ा गया युवक, जा रहा था आतंकी गिरोह में शामिल होने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा में हथियार समेत पकड़ा गया युवक, जा रहा था आतंकी गिरोह में शामिल होने
Sat, 04 May 2019 06:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 04 May 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिला अंतर्गत पड़ने वाले हंदवाड़ा से हथियार समेत एक युवक को पकड़ा गया। वह एक हफ्ता पहले ही कंगन से हुआ था लापता। परिवार ने युवक से घर लौट आने की थी अपील। परिवार को शंका थी कि वह किसी आतंकी गिरोह में शामिल हो गया है। दूसरी तरफ पुलिस का दावा है कि युवक को आतंकवाद में शामिल होने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक सूचना के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर चौगल इलाके में एक नाके पर एक शक्स को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त गांदरबल जिले के कंगन निवासी शफात मलिक के तौर पर हुई। वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने जा रहा था। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक युवक ने बताया है कि उसे संगठन के किसी आतंकी ने हथियार और गोला-बारूद दिये थे।
विज्ञापन
बता दें कि एक दिन पूर्व ही इस युवक के परिवार वालों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शफात की बहनें खुदा का वास्ता देते हुए उसे घर लौटने आने की अपील करती दिखी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वह किसी तंजीम के पास है तो वह उसे छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन